फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aburaj recorded the highest voter turnout at 80.09 percent

सिरोही निकाय चुनाव: आबूराज में सबसे ज्यादा मतदान, पिंडवाड़ा दूसरे और सिरोही तीसरे स्थान पर

Fri, 11 Sep 2026 10:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में सिरोही जिले की तीनों नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। आबूराज में 80.09 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे ज्यादा वोट पड़े, जबकि पिंडवाड़ा 65.46 प्रतिशत और सिरोही 62.16 प्रतिशत मतदान के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Aburaj recorded the highest voter turnout at 80.09 percent
सिरोही में नगर निकाय चुनाव-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार को आबूराज एवं पिंडवाड़ा नगरपालिकाओं तथा सिरोही नगरपरिषद में सदस्यों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान आबूराज में सबसे ज्यादा 80.09 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, मतदान के मामले में पिंडवाड़ा नगरपालिका दूसरे एवं सिरोही नगरपालिका तीसरे पायदान पर रही। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसके बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। आगामी 14 सितंबर 2026 को ईवीएम मशीनों में बंद मतों की गणना की जाएगी।

विज्ञापन


तीनों निकायों में 84 वार्डों के लिए मतदान
सिरोही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में सिरोही नगर परिषद के 34 वार्ड, पिंडवाड़ा नगरपालिका के 25 वार्ड एवं आबूराज नगर पालिका के 25 वार्ड के लिए चुनाव हुए। द्वितीय चरण के चुनाव में सिरोही में 62.16 प्रतिशत, पिंडवाड़ा में 65.46 और आबूराज में 80.09 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए सुविधाएं
मतदान केन्द्रों पर प्रशासन द्वारा व्हीलचेयर की सुविधा सहित विभिन्न सुविधाओं का इंतजाम कर रखा था। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने सिरोही में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम के बाद विजय जुलूस पर रोक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 14 सितंबर 2026 को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचित सदस्य विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।


पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव 2026 के संबंध में नियुक्त पर्यवेक्षक भगीरथ विश्नोई ने शुक्रवार को द्वितीय चरण के मतदान दिवस को नगर परिषद सिरोही, नगरपालिका पिंडवाड़ा एवं नगरपालिका आबूराज के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed