फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: 7 companies made preliminary selection of 138 candidates in the job fair

Sirohi News: रोजगार मेले में 7 कंपनियों ने किया 138 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, 250 अभ्यर्थी हुए सम्मिलित

Tue, 03 Sep 2024 09:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

सिरोही जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित रोजगार सहायता शिविर में 7 कंपनियों ने 138 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित इस शिविर में जिलेभर से 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Sirohi News: 7 companies made preliminary selection of 138 candidates in the job fair
रोजगार मेले में पहुंचे युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में मंगलवार को रोजगार सहायता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 7 कंपनियों द्वारा 138 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से 250 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता के बेहतर अवसरों का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित शिविर के प्रारंभ में जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चैहान द्वारा आशार्थियों को घर का मोह छोड़कर रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठाने एवं अपनी योग्यता एवं क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 250 अभ्यर्थियों ने पंजीयन करवाकर भाग लिया। इस मेले में 7 कम्पनियों ने 138 अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक चयन किया। यंग प्रोफेशनल राहुल पारीक ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस प्रोजेक्ट के तहत बेरोजगार युवाओं के पंजीयन पोर्टल पर कर युवाओं को माॅडल कॅरियर सेन्टर की गतिविधियों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया एवं प्रवीण कुमार जिला कौशल समन्वयक आरएसएलडीसी सिरोही द्वारा स्किल कोर्सेस की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में राजेन्द्र सिंह देवड़ा, भरत कुमार, जगदीश कुमार, योगेन्द्र सिंह, चन्दुलाल का सहयोग रहा। शिविर को लेकर बेरोजगार युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया। शिविर शुरू होने से पहले ही काफी संख्या में बेरोजगार युवा यहां पहुंच गए थे तथा वे अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए विभिन्न प्रकार के सवाल जवाब के साथ जानकारियां जुटा रहे थे। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी उनका मार्गदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed