फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Agriculture department raids factory in Abu road, 1511 bags of suspicious DAP and white powder seized

Sirohi News: आबूरोड स्थित फैक्ट्री पर कृषि विभाग की छापेमारी, 1511 बैग संदिग्ध डीएपी और सफेद पाउडर जब्त

Sat, 07 Jun 2025 10:06 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

जिले में ऑपरेशन डिकोय के तहत नकली उर्वरकों खिलाफ कार्रवाई में कृषि विभाग ने आबूरोड रीको इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारकर संदिग्ध डीएपी और सफेद पाउडर जब्त किया है।

विज्ञापन
Sirohi: Agriculture department raids factory in Abu road, 1511 bags of suspicious DAP and white powder seized
कृषि विभाग द्वारा आबूरोड के रीको औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की गई

विस्तार

जिले में नकली उर्वरकों के खिलाफ की गई पहली कार्रवाई में कृषि विभाग ने आबूरोड के रीको औद्योगिक क्षेत्र, मावल स्थित एक इकाई पर छापा मारकर 1511 बैग संदिग्ध डीएपी और 500 पैकेट सफेद पाउडर जब्त किए हैं। बर्ड एग्रो नामक इस फर्म के पास वैध लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज भी नहीं पाए गए।
विज्ञापन


ऑपरेशन डीकोय के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान विभाग को खाद के बैग बड़ी मात्रा में बिना वैधानिक अनुमति के स्टोर किए हुए मिले। जांच के बाद इन सभी बैग्स और पाउडर के सैंपल प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran: जनसुनवाई के दौरान छात्रा के सवाल पर कान पकड़कर बोले शिक्षा मंत्री- हिंदी में पूछो, नहीं आती अंग्रेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल मीणा के नेतृत्व में उपनिदेशक ओमप्रकाश बैरवा, सहायक निदेशक डॉ. पन्नालाल चौधरी, पवन कुमार बरडिया, पौध संरक्षण अधिकारी विक्रमसिंह मीणा और सहायक कृषि अधिकारी संदीप मीणा शामिल रहे।

संयुक्त निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी आदान विक्रेताओं से ही बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीदें और हर बार पक्का बिल जरूर लें। जिले में इस तरह की अनियमितताओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी डॉ. पन्नालाल चौधरी हैं, जिनसे मोबाइल नंबर 86191-51163 पर संपर्क किया जा सकता है। किसानों से आग्रह किया गया है कि किसी भी तरह की शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 

सिरोही। कृषि विभाग द्वारा आबूरोड के रीको औद्योगिक क्षेत्र में 1 इकाई से संदिग्ध डीएपी के 1511 ब

कृषि विभाग द्वारा आबूरोड के रीको औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed