{"_id":"68442ce8eadb737c29030dc4","slug":"rajasthan-education-minister-jan-sunwai-in-baran-statement-on-student-questions-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran: जनसुनवाई के दौरान छात्रा के सवाल पर कान पकड़कर बोले शिक्षा मंत्री- हिंदी में पूछो, नहीं आती अंग्रेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran: जनसुनवाई के दौरान छात्रा के सवाल पर कान पकड़कर बोले शिक्षा मंत्री- हिंदी में पूछो, नहीं आती अंग्रेजी
Sat, 07 Jun 2025 05:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:43 PM IST
सार
Baran News: बारां में जनसुनवाई के दौरान एक छात्रा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से अंग्रेजी में सवाल पूछा। इस पर शिक्षा मंत्री ने पहले कान पकड़े, फिर हाथ जोड़े और फिर कान पकड़कर कहा कि अंग्रेजी नहीं आती, हिंदी में सवाल पूछो।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले के दौरे पर जिला परिषद सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान एक छात्रा द्वारा अंग्रेजी में सवाल पूछने पर शिक्षा मंत्री ने जो कहा, उसे सुनकर जनसुनवाई में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। दरअसल, छात्रा ने जब उनसे अंग्रेजी में सवाल पूछना शुरू किया तो दिलावर ने बालिका को बीच में रोक दिया और अपने कान पकड़कर माफी मांगी।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नहीं आती है, हिंदी में बोलें। इस पर छात्रा ने भी पलटकर जवाब दिया कि आप प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं। हालांकि दिलावर ने स्वच्छता से हाड़ौती भाषा में कह दिया कि मैं ग्रामीण परिवेश का व्यक्ति, अंग्रेजी नहीं समझता हूं। मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: Sirohi News: राज्यपाल ने सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर की पूजा अर्चना, राजसमंद के लिए हुए रवाना
विज्ञापन
दरअसल मंत्री मदन दिलावर जिला परिषद में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बारां जिले में छात्रा दामिनी हाड़ा ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल पूछते हुए अंग्रेजी में बोलना शुरू किया, माय नेम इज दामिनी हाड़ा एंड आई एम फ्रॉम...। छात्रा के इतना बोलते ही मंत्री दिलावर ने कान पकड़कर कहा कि मैं गांव का व्यक्ति हूं, मुझे अंग्रेजी नहीं आती। दिलावर की इस बात पर दामिनी ने कहा कि जितनी हिंदी की वैल्यू है, उतनी ही इंग्लिश की भी वैल्यू है। बाद में दामिनी ने हिंदी में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत को लेकर प्रश्न पूछा।
गौरतलब है कि मदन दिलावर ने जनसुनवाई में 182 परिवादों की सुनवाई की, जिनमें से कुछ लोगों को मौके पर ही राहत भी दिलाई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान पेयजल संकट, रास्ता खोलने, अतिक्रमण हटाने, बिजली की आपूर्ति, पेंशन में विलंब, शिक्षा विभाग में स्थानांतरण, अवैध कब्जा, साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों की शिकायत सामने आई थी।