Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Airport Prepares for Foggy Winter with Advanced Landing Systems

जयपुर: कोहरे में नहीं थमेंगी उड़ानें, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम दुरुस्त;पिछले सर्दियों में 56 फ्लाइट डायवर्ट

Wed, 18 Nov 2026 07:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Nov 2026 07:47 AM IST
सार

पिछली सर्दियों में कोहरे के कारण दूसरे एयरपोर्ट से 56 उड़ानें जयपुर डायवर्ट हुई थीं। इस बार घने कोहरे में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ के लिए जयपुर एयरपोर्ट ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur Airport Prepares for Foggy Winter with Advanced Landing Systems
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों में कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ता है, लेकिन इस बार जयपुर एयरपोर्ट ने इससे निपटने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी है। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और रनवे लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही रनवे की मार्किंग से लेकर ग्राउंड स्टाफ की तैनाती तक कई स्तरों पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैटेगरी थ्री इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (CAT-III ILS) और एडवांस्ड वेदर ऑब्जर्वेशन सिस्टम (AWOS) पहले से उपलब्ध हैं। ये सिस्टम कम दृश्यता में पायलटों को सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ में मदद करते हैं। इसके अलावा एडवांस्ड अप्रोच लाइटिंग सिस्टम और रनवे लाइटिंग भी विमानों के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। सर्दियों में इन सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को बेहतर ऑपरेशनल स्थिति में रखने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

रनवे से लेकर लाइटिंग तक की जा रही दुरुस्ती

एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से रनवे की मार्किंग को नया किया जा रहा है। रनवे और अप्रोच लाइट्स का व्यापक रखरखाव किया जा रहा है। कम दृश्यता के दौरान विमानों के संचालन में सहयोग के लिए अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि कोहरे के दौरान तकनीकी व्यवस्था के साथ जमीन पर भी विमानों के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान: एसीबी जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे आईएएस शिखर अग्रवाल, सरकार की मंजूरी को दी चुनौती

तीन महीने में 56 डायवर्ट उड़ानों को संभाला

जयपुर एयरपोर्ट की क्षमता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि पिछले सर्दियों के सीजन में दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच यहां दूसरे एयरपोर्ट से डायवर्ट होकर आईं 56 उड़ानों को संभाला गया। कम दृश्यता के कारण आसपास के एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित होने पर जयपुर ने वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में भूमिका निभाई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आधुनिक नेविगेशन सुविधाओं, बेहतर रनवे लाइटिंग और अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ की तैयारी से इस सर्दी में भी उड़ानों का संचालन सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed