फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi There will be holiday in Abu Road Municipality on occasion of Ram Mandir Pran Pratistha

Sirohi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर आबूरोड नगर पालिका में रहेगा अवकाश, धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर आबूरोड नगर पालिका में अवकाश रहेगा। संयुक्त व्यापार महासंघ सदस्यों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Sirohi There will be holiday in Abu Road Municipality on occasion of Ram Mandir Pran Pratistha
संयुक्त व्यापार महासंघ सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे माहौल भक्तिमय होता जा रहा है। आलम यह है कि कोई खास हो या आम हर कोई इस आयोजन में सम्मलित होकर अपनी आहुति देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आबूरोड नगर पालिका द्वारा अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण के आदेश की पालना में ईओ महेंद्र राज पुरोहित द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही संयुक्त व्यापार महासंघ सदस्यों द्वारा शहर को अयोध्या धाम बनाने का बीड़ा उठाया गया है। इस दौरान न केवल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। बल्कि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर अयोध्या बना दिया जाएगा। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ सदस्यों की बैठक स्थानीय प्रसादीलाल धर्मशाला में संगठन अध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार महासंघ के मीडिया प्रभारी लइक अहमद ने बताया कि बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मिति से भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि अयोध्यापुरी में हमारे अराध्य भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आबूरोड नगर बनेगा अयोध्यापुरी के स्लोगन के साथ शहर के मुख्य बाजार को जगमगाती विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के मुख्य बाजार में स्वागत गेट लगाए जाएंगे। सवेरे 11 बजे जूनी खराडी स्थित श्रीराम मंदिर पर हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूर्ण आहुति के बाद मुख्य बाजार मे ढोल नगाड़े पर बधाई यात्रा निकाल जाएगी। इसके बाद शहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। कोषाध्यक्ष उमेश बुट्टा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या पूरी में हो रही प्राण प्रतिष्ठा का श्री रामजी मंदिर पूजन स्थल पर बडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा।


अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा सभी कार्यक्रमों को सफल व भव्य बनाने को लेकर संगठन के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें शहर के सभी व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, अजय गुप्ता, अवनेश जैन, शरीफ रंगरेज, रामगोपाल गोयल, दिलीप गोयल, सुशील जैन, अनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं कैलाश माली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed