फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Srikaranpur Rajasthan India Pakistan Border One Kg Heroin Seized

राजस्थान: श्रीगंगानगर में सीमा पर ड्रोन से गिराई गई 1 किलोग्राम हेरोइन जब्त

Mon, 26 Oct 2026 05:23 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीकरणपुर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर अंदर सरसों के खेत से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग के दो संदिग्ध पैकेट जब्त किए।

विज्ञापन
Srikaranpur Rajasthan India Pakistan Border One Kg Heroin Seized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने अभियान में एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह मादक पदार्थ श्रीकरणपुर क्षेत्र में सीमा से लगभग दो किलोमीटर अंदर सरसों के एक खेत में मिला। पैकेटों की बनावट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


खेत में मिले दो संदिग्ध पैकेट
बीएसएफ की नग्गी सीमा चौकी से चक 23ओ क्षेत्र के पास संदिग्ध हरकतों की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही श्रीकरणपुर थानाधिकारी सीर कौर के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद बीएसएफ की 118वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट एलजी सुरेश बाबू और सीआईडी जोन श्रीकरणपुर के कांस्टेबल रोहिताश कुमार समेत सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान रमेश बावरी नामक ग्रामीण के खेत में सरसों की फसल के बीच पीले रंग के दो पैकेट पड़े मिले। इन पैकेटों पर लाल रंग की टेप लगी हुई थी। पैकेटों के साथ धातु के छल्ले और पाइप जैसी सामग्रियां भी जुड़ी हुई थीं। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच से पता चला कि मादक पदार्थ को ड्रोन के जरिये सीमा पार से गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-साक्ष्य एप से हुई वीडियोग्राफी
पुलिस के अनुसार, पहले पैकेट से 503 ग्राम और दूसरे पैकेट से 497 ग्राम हेरोइन निकली। इस तरह सुरक्षा बलों ने कुल एक किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी कराकर की गई। बरामद दोनों पैकेटों को अलग-अलग सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है। थानाधिकारी सीर कौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। मामले की विस्तृत जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय कुमार को सौंपी गई है।


यह भी पढ़ें: जयपुर: खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 3,840 होममेड चॉकलेट सीज

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और स्थानीय संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में गिराई गई हेरोइन की खेप को कौन से तस्कर हासिल करने वाले थे और इस सीमापार तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed