फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi-Jalore road included in National Highway construction program Union Minister Nitin Gadkari

Rajasthan: सिरोही-जालोर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल, केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 19 Mar 2023 09:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 09:20 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही से जालोर तक के 70 किलोमीटर सड़क मार्ग को ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद से जोड़ने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया था। गडकरी ने लोढ़ा की इस मांग पर सहमिति जताई है।

विज्ञापन
Sirohi-Jalore road included in National Highway construction program Union Minister Nitin Gadkari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालोर जिला मुख्यालय को सिरोही मुख्यालय एवं ब्यावर-पिंडवाडा फोरलेन से जोड़ने की मांग सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की थी। अब इसे लेकर गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने 13 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर सिरोही से जालोर तक के 70 किलोमीटर सड़क मार्ग को ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद से जोड़ने का आग्रह करते हुए कहा था कि जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने से जालोर मुख्यालय सीधे फोरलेन से जुड़ सकेगा और व्यापार सहित आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


विधायक लोढ़ा की मांग पर मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने विधायक संयम लोढ़ा एक पत्र भी भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवाजाही, क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण, पर्यटन और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय के तहत विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्र में बताया गया है कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए और उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।


अब इस निर्णय से जालोर जिला मुख्यालय के लोग सीधे ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद फोरलेन से जुड़ सकेंगे। इससे क्षेत्र के व्यापार में इजाफा होने के साथ ही कारोबारियों को भी काफी राहत मिलेगी। जालोर से सिरोही के बीच आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी और लोगों को जर्जर सड़क मार्ग से भी छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed