Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sirohi ganja seized maize fields one crore two accused arrested

सिरोही: मक्के की फसल की आड़ में उगा रहे थे गांजा, चार खेतों से 1.5 टन से ज्यादा पौधे जब्त; दो गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 11:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

सिरोही में पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत चार खेतों में छापेमारी कर 1,548.484 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने इनकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई है।

विज्ञापन
sirohi ganja seized maize fields one crore two accused arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग खेतों में दबिश देकर गांजे के 1,548.484 किलोग्राम पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे के पौधों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने दो खेत मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मक्के की फसल की आड़ में अपने खेतों में गांजे की खेती कर रखी थी।

विज्ञापन

'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत चार खेतों में छापेमारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौर के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी की रोकथाम के लिए 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि खेतों में मक्के की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने चारों खेतों से गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए। इनका कुल वजन 1,548.484 किलोग्राम बताया गया है।

विज्ञापन

25 और 19 साल के दो खेत मालिक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. राठौर के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रोहिडा थाना क्षेत्र के केदार पदर गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार और 19 वर्षीय सनिया उर्फ सुनील के रूप में हुई है। दोनों संबंधित खेतों के मालिक बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed