{"_id":"6599856004406ca6d90f9308","slug":"sirohi-crime-164-pavs-of-english-liquor-being-sent-to-gujarat-seized-two-people-arrested-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: गुजरात भेजे जा रहे अंग्रेजी शराब के 164 पव्वे जब्त, दो लोग गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: गुजरात भेजे जा रहे अंग्रेजी शराब के 164 पव्वे जब्त, दो लोग गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई
Sat, 06 Jan 2024 10:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:22 PM IST
सार
कार में छिपाकर गुजरात भेजी जा रही अंग्रेजी शराब के 164 पव्वे जब्त किए गए हैं। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई आबूरोड थाना पुलिस ने की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही की आबूरोड सदर पुलिस द्वारा ब्रेजा कार में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 164 बोतलें जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी हरचंदराम की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल भवनी सिंह, बाबू सिंह, सागरमल, जगाराम एवं दिनेश कुमार की टीम द्वारा गिरवर चौकी पर नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा करोटी, रेवदर की तरफ से आबूरोड की तरफ जा रही एक ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। इसमें सीट व फाटकों के अंदर बनाए गए गुप्त बॉक्स में 96 ब्लेण्डर प्राइड की बोतल व 68 रॉयल स्टेज के पव्वे पाए गए। इस शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में कार में सवार देवता, पुलिस थाना खेतड़ी नगर जिला झुंझुनूं निवासी पवन कुमार पुत्र गुरुदयाल गुर्जर एवं दीप पुरा, पुलिस थाना गुडा गौडजी जिला झुंझुनूं निवासी अभिषेक कुमार पुत्र ओमप्रकाश सैनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन