फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Auto of devotees returning after Ganpati immersion

Sirohi News: गणपति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का आटो असंतुलित होकर पलटा, आठ लोग घायल

Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 03:20 PM IST
सार

सिरोही जिले में गणपति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का आटो असुंतलित होकर पलट गया। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आटो के सामने गाय आने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Sirohi Auto of devotees returning after Ganpati immersion
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही के आबूरोड में गुरुवार देर शाम गणपति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के आटो के आगे अचानक गाय आने से असुंतलित होकर पलट गया। इसमें आबूरोड नगर पालिका पार्षद सुमित जोशी की पत्नी सहित आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसा पुराना किवरली टोलनाका-आमथला के बीच हुआ। ट्रॉमा सेंटर पीआरओ सिद्धार्थ मिश्र के अनुसार, दुर्घटना में आकराभट्टा, आबूरोड निवासी सुशील (27) पुत्र दयाराम, महावीर टाकीज, आबूरोड निवासी रिया सोनी (30) पत्नी मितेश सोनी, सुमन सिंघल (30) पत्नी मनीष सिंघल, ब्रह्मपुरी, आबूरोड निवासी नूतन शर्मा (50) पत्नी गोपीकृष्ण शर्मा, शोभारानी सनाढ्य (59) उमाकृष्ण, शोभा जोशी (32) पत्नी सुमित जोशी, वंश (10) पुत्र मनीष सिंघल, महावीर टाकीज के पास, आबूरोड निवासी खुशबू (32) पत्नी चिराग गर्ग एवं गांधीनगर एवं आबूरोड निवासी नरपतसिंह पुत्र केशरसिंह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed