फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: 2 innocent children drowned in a pond in the field, Civil Defense conducted a rescue operation at night

Sikar News: खेत में बने फार्म पोंड में डूबे दो मासूम, सिविल डिफेंस ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 05 Jun 2025 10:37 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

खेत में जुताई के लिए परिवार के साथ गांव आए दो मासूमों वहीं बने फार्म पोंड में डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Sikar: 2 innocent children drowned in a pond in the field, Civil Defense conducted a rescue operation at night
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के परडोली बड़ी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंगलूना निवासी जितेंद्र पुत्र किशोर (14) और कृष्णा पुत्र प्रकाश (11) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ खेतों में जुताई के काम के लिए गांव आए थे। बुधवार शाम को वे पास के एक खेत में बनी तारबंदी को तोड़कर उसमें बने फार्म पोंड में नहाने चले गए लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा तलाश करने पर बच्चों के कपड़े पोंड के पास मिले और शव पानी में तैरते दिखे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को जानकारी देने के बाद सिविल डिफेंस की टीम को भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हनुमानगढ़ में सड़क पर हुड़दंग: तीन कारों में स्टंट कर रहे 9 युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन मदनसिंह कुड़ी कर रहे थे। एक्सपर्ट कैलाश मीणा और तैराक रामस्वरूप रणवां सहित टीम ने 20–25 मिनट के सर्च ऑपरेशन के बाद बच्चों के शव बाहर निकाले और तुरंत उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और उनके शवों को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में सिविल डिफेन्स के विनोद गोदारा, बिजेंद्र ढाका, रियाजुद्दीन तागला, प्रदीप कुमावत, अंकुर लाखींवाल, हितेश शर्मा, सुभाष ढाका और सद्दाम हुसैन समेत कई सदस्य मौजूद रहे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed