फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   didwana antique coin scam 13 lakh fraud 2 arrested 11 lakh recovered facebook old coins notes cyber crime

राजस्थान: एंटीक सिक्के के नाम पर 13 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए बनाते थे शिकार

Fri, 11 Sep 2026 03:46 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस ने पुराने एंटीक सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में करीब 13 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी।
 

विज्ञापन
didwana antique coin scam 13 lakh fraud 2 arrested 11 lakh recovered facebook old coins notes cyber crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साइबर पुलिस ने फेसबुक पर पुराने एंटीक सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनमें अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के सपेरा बास, जोना खेड़ा निवासी समसु (57) और डीग जिले के केथवाड़ा, खेड़ा बास निवासी रहीश (42) शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी के 11 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर करोड़ों में सिक्के खरीदने का झांसा
पुलिस के अनुसार, आसपुरा, कुचामन सिटी निवासी बन्नाराम ने 12 अगस्त को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने फेसबुक पर पुराने एंटीक सिक्के और नोट ज्यादा कीमत पर खरीदने का विज्ञापन दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर अलग-अलग बहानों से करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


लुभावने विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाते थे
मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह राठौड़ की टीम ने शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उनकी गहराई से जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जंगल और पहाड़ी इलाकों में लगातार ठिकाने बदलते रहते थे। वे फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने के लुभावने विज्ञापन डालते थे, जिससे लोग उनके झांसे में आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म

फर्जी सिम और व्हाट्सएप से करते थे संपर्क
पुलिस के अनुसार, विज्ञापन देखने वाले लोगों से फर्जी सिम और व्हाट्सएप नंबर के जरिये संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें पुराने सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से रकम ली जाती थी। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed