फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Two persons riding a bike died in collision with a truck in Neemkathana.

Sikar News: नीमकाथाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

Sun, 21 Apr 2024 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Apr 2024 09:57 PM IST
सार

वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां रास्ते में दोनों व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Sikar News: Two persons riding a bike died in collision with a truck in Neemkathana.
हादसे के बाद बाइक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमकाथाना कोतवाली थाना अंतर्गत झड़ाया के पास सरस दूध डेहरी के ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। ट्रक और बाइक में भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गई। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झड़ाया के कलिकांकरी के पास सरस डेयरी दूध के ट्रैक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति नीमकाथाना की ओर आ रहे थे। वहीं सरस दूध डेरी का ट्रक चला कि ओर जा रहा था। तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां रास्ते में दोनों व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बाइक में लगी आग को कड़ी मशक्कत से बुझाया। जानकारी के अनुसार कुरबड़ा निवासी रामजीलाल (45) और छावनी निवासी योगेश शर्मा (42) वीनस फेक्ट्री में काम करते है। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed