फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: VIP Darshan Racket at Khatu Shyam Temple, Gang Leader Arrested for Charging one thousand

सीकर: खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन का खेल, 1 हजार रुपये लेकर कराते थे दर्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं से पैसे लेकर वीआईपी दर्शन करवाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को हिरासत में लिया है। सात फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी निजी सुरक्षा गार्डों की मिलीभगत से प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये लेकर दर्शन करवाता था। 

विज्ञापन
Sikar: VIP Darshan Racket at Khatu Shyam Temple, Gang Leader Arrested for Charging one thousand
खाटूश्याम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपये लेकर वीआईपी दर्शन करवाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों और मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये लेकर वीआईपी दर्शन करवाता था।

विज्ञापन


सीकर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पुलिस ने लाडपुर निवासी हंसराज उर्फ टिंकू (26) को शुक्रवार को मंदिर के पास से पकड़ा है। मामले में सात नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हंसराज के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन फोन में अनेक लोगों द्वारा रुपये भेजने के लेनदेन का विवरण मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मंदिर समिति के निजी सुरक्षा गार्डों की सांठगांठ से लोगों को मंदिर में प्रवेश दिलवाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हंसराज और उसके साथियों सागर गुर्जर, मोंटू शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद, दीपक, शेखर तथा महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसराज को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। खाटूश्यामजी में इस तरह के गिरोह पर पहली बार आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाली: बेकाबू होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 6 यात्री घायल, मौके से फरार हुआ चालक


भीड़ के अनुसार बदलती थीं दरें
पुलिस जांच में पता चला है कि यह गिरोह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से दर्शन की दरें बदलता रहता था। सामान्य दिनों में जब भीड़ कम रहती थी, तब प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये लिए जाते थे। सप्ताहांत, एकादशी और द्वादशी के अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर आरोपी इस दर को दो से तीन गुना तक बढ़ा देते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि मंदिर में तैनात कोई निजी गार्ड इस अवैध कार्य में लिप्त पाया जाता है, तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
प्रोटोकॉल के तहत ही मिलेगी वीआईपी एंट्री
गौरतलब है कि खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन ने हाल ही में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब केवल प्रोटोकॉल के तहत ही वीआईपी दर्शन की अनुमति मिलेगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को राजभवन, सचिवालय, कलेक्ट्रेट या मंत्रियों की आधिकारिक सिफारिश करवानी होगी। सिफारिश के सत्यापन के बाद एक क्यूआर कोड जारी होगा, जिसे मंदिर प्रवेश द्वार पर दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed