फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire Ravages Sikar in the Early Hours, 40 Vehicles Gutted in Two EV Showrooms

सीकर में तड़के भीषण अग्निकांड: दो ई-व्हीकल शोरूम में 40 वाहन जलकर खाक; 3.5 करोड़ तक नुकसान का अनुमान

Sat, 29 Aug 2026 01:10 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

सीकर शहर में शनिवार तड़के सर्किट हाउस के सामने स्थित दो इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत बीएस ऑटोमोबाइल से होने की आशंका है, जिसके बाद बच्चन मोटर्स और पास स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम तक लपटें पहुंच गईं।

विज्ञापन
Fire Ravages Sikar in the Early Hours, 40 Vehicles Gutted in Two EV Showrooms
सीकर में आग का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और शोरूम में मौजूद अग्निशमन इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सर्किट हाउस के सामने स्थित भैरोंसिंह शेखावत के बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स के दो शोरूम में सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों शोरूम में खड़े करीब 40 इलेक्ट्रिक वाहन इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये तक का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


बीएस ऑटोमोबाइल से शुरू हुई आग, देखते ही देखते दूसरे शोरूम तक पहुंचीं लपटें

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत बीएस ऑटोमोबाइल से हुई, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक खड़ी थीं। आग ने कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पास स्थित बच्चन मोटर्स तक भी लपटें पहुंच गईं। इस शोरूम में इलेक्ट्रिक ऑटो और ई-रिक्शा रखे हुए थे। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ उनमें इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील प्लास्टिक और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में दोनों शोरूम आग की लपटों से घिर गए।
विज्ञापन


हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम तक पहुंची आग

आग का असर केवल इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम तक सीमित नहीं रहा। तेज लपटों ने पास स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां रखे स्पेयर पार्ट्स, एयर कंडीशनर और अन्य सामान जलने से नुकसान और बढ़ गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भी आग को लेकर दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद कराकर राहत कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, ताकि राहत और बचाव कार्य के दौरान किसी तरह का अतिरिक्त खतरा न हो। इसके साथ ही सड़क के एक हिस्से में वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। सूचना के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भी शोरूम में जले सामान और वाहनों को लेकर नुकसान का आकलन किया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद सामने आएगा असली कारण

गोकुलपुरा थाना अधिकारी राजाराम लेघा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।


तड़के लगी आग, इसलिए टली बड़ी जनहानि

गनीमत रही कि आग शनिवार तड़के करीब चार बजे लगी, जब दोनों शोरूम बंद थे और वहां कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं थे। इस वजह से करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान के बावजूद हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस अग्निकांड ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों वाले शोरूम में फायर सेफ्टी, विद्युत व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी और शोरूम में सुरक्षा के लिए क्या-क्या इंतजाम मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed