फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Cold eases in Shekhawati as Western Disturbance triggers rise in minimum temperature for third day

Sikar News: शेखावाटी में सर्दी से राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते लगातार तीसरे दिन बढ़ा न्यूनतम तापमान

Mon, 08 Dec 2025 10:09 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शेखावाटी में सर्दी से राहत मिली है। लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और फिलहाल शीतलहर का असर कम हुआ है। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Sikar News: Cold eases in Shekhawati as Western Disturbance triggers rise in minimum temperature for third day
कोल्डवेव से राहत

विस्तार

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के बीच आज शेखावाटी में लगातार तीसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से यहां बादलों की आवाजाही जारी है। ऐसे में यहां पर उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी कम हुआ है। अब 48 घंटे तक लोगों को यहां शीतलहर से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


शेखावाटी के सबसे ठंडा एरिया फतेहपुर में आज लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां पर शनिवार को तो इतनी तेज सर्दी थी कि फसलों पर ओस तक जम गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather News: राजस्थान में कड़ाके की ठंड से राहत, कई शहरों में रात्रि का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी 48 घंटे तक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शेखावाटी और दूसरे इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस वजह से यहां पर उत्तरी हवाओं का प्रभाव नहीं रहेगा। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब जा सकता है।


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने वाला है। 48 घंटे के दौरान तो तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद जैसे ही एक बार फिर प्रदेश के मौसम में उत्तरी हवाओं का दौर शुरू होगा वैसे ही यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ने लग जाएगी।

अब दिसंबर महीने में यदि कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता है तो कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है अन्यथा लगातार उत्तरी हवाओं के चलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed