{"_id":"6abb58abaf37688b390bf9e3","slug":"major-acb-action-in-sikar-inspector-of-the-factories-and-boilers-department-arrested-while-accepting-bribe-sikar-news-c-1-1-noi1552-4777482-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर: फैक्ट्री इंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्रवाई न करने की एवज में मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर: फैक्ट्री इंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्रवाई न करने की एवज में मांगे थे पैसे
Tue, 29 Sep 2026 01:45 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:45 PM IST
सार
सीकर में एसीबी ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फैक्ट्री निरीक्षण में कमियां निकालने और भविष्य में कार्रवाई नहीं करने के बदले 20 से 30 हजार रुपये मांगे गए थे। गिरफ्तारी के बाद सीकर और खाटूश्यामजी स्थित आरोपी के ठिकानों पर तलाशी जारी है।
विज्ञापन
सीकर में रिश्वत लेते कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीकर जिले में फैक्ट्री निरीक्षण के दौरान कमियां निकालने और कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में एसीबी ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर की पहचान मोहित शर्मा के रूप में हुई है। एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी के सीकर और खाटूश्यामजी स्थित ठिकानों पर भी जांच एवं तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट्री निरीक्षण के बाद मांगी रिश्वत
एसीबी के एडीशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल के अनुसार, जयपुर एसीबी की तृतीय चौकी में परिवादी की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसकी तारानगर स्थित श्रीराम टिंबर फर्नीचर फैक्ट्री का निरीक्षण इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने किया था। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने फैक्ट्री में चार ऐसी कमियां बताईं, जिन्हें पूरा किया जा सकता था। आरोप है कि इन कमियों की पूर्ति के बाद भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने के नाम पर इंस्पेक्टर ने परिवादी से 20 से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। सोमवार शाम करीब सात बजे एसीबी की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
20 से 30 हॉर्सपावर के नाम पर रकम देने की बात
बताया गया कि आरोपी ने रिश्वत के लिए सीधे रकम देने के बजाय परिवादी को 20 से 30 हॉर्सपावर के नाम पर राशि देने की बात कही थी। एसीबी की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आएगा कि आरोपी ने फैक्ट्री निरीक्षण के दौरान किस तरह की कमियां बताईं और रिश्वत की मांग किस प्रक्रिया के तहत की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान : सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक
सीकर और खाटूश्यामजी में ठिकानों पर तलाशी
एसीबी के अनुसार, सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग का रीजनल ऑफिस शांतिनगर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहा है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के सीकर स्थित किराए के मकान और खाटूश्यामजी स्थित मकान पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि तलाशी और आगे की जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।