{"_id":"68da3e97611e5f3aea0ba84e","slug":"in-sikar-a-friend-betrayed-him-when-a-notice-came-from-karnataka-police-the-trust-in-friendship-was-lost-sikar-news-c-1-1-noi1438-3460972-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: दोस्त ने लोन दिलाने के लिए खुलवाया बैंक अकाउंट, पुलिस के नोटिस से हुआ अवैध ट्रांजेक्शन का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: दोस्त ने लोन दिलाने के लिए खुलवाया बैंक अकाउंट, पुलिस के नोटिस से हुआ अवैध ट्रांजेक्शन का पर्दाफाश
Mon, 29 Sep 2025 03:10 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:10 PM IST
सार
लोन दिलाने के बहाने दोस्त ने बैंक में अकाउंट खुलवाया फिर चेक बुक व एटीएम कार्ड अपने पास रखकर अवैध लेनदेन किया। हाल ही में कर्नाटक पुलिस से नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोग किराए पर बैंक अकाउंट लेकर उसमें फ्रॉड की राशि का लेनदेन करते हैं। कई बार बदमाश लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक अकाउंट तक खुलवा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सीकर में सामने आया है।
विज्ञापन
सीकर के निवासी संदीप कुमार जाट ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। संदीप ने बताया कि करीब 1–2 साल पहले उनके दोस्त जयप्रकाश को उन्होंने पर्सनल काम के लिए लोन की आवश्यकता होने की बात कही। जयप्रकाश यह कहकर संदीप को एचडीएफसी बैंक, पिपराली रोड में लोन दिलाने के लिए ले गया कि इसके लिए पहले बैंक अकाउंट खुलवाना होगा। संदीप ने 5 हजार रुपए देकर अकाउंट खुलवा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: 25 दिन की तलाश के बाद झाड़ियों में फंसा मिला नदी में बहे युवक का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
इसके बाद अकाउंट की चेक बुक और एटीएम कार्ड जयप्रकाश ने अपने पास ही रख लिए। जयप्रकाश ने कहा कि लोन की प्रक्रिया लंबी है, काम पूरा होने पर चेक बुक और एटीएम कार्ड वापस कर देगा लेकिन काफी समय बाद भी संदीप को ये नहीं मिले।
करीब दो महीने पहले कर्नाटक पुलिस से संदीप के पास नोटिस आया, जिसमें बताया गया कि उनके अकाउंट से लाखों रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है। जब संदीप ने जयप्रकाश से इस बारे में बात की तो उसने सभी लेनदेन करने की बात स्वीकार की और कहा कि किसी को कुछ मत बताना। जब संदीप ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो उसने कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
इसके बाद संदीप ने यह मामला साइबर पुलिस थाने में दर्ज करवाया, जिसकी जांच जारी है।