{"_id":"68da3c04a35e3558ff09f628","slug":"udaipur-news-after-25-days-of-search-body-of-youth-swept-away-in-river-found-stuck-in-bushes-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: 25 दिन की तलाश के बाद झाड़ियों में फंसा मिला नदी में बहे युवक का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: 25 दिन की तलाश के बाद झाड़ियों में फंसा मिला नदी में बहे युवक का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
Mon, 29 Sep 2025 01:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:28 PM IST
सार
करीब 25 दिन पहले आयड नदी में बहे युवक का शव आज सवेरे झाड़ियों में फंसा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में 6 सितंबर को आयड नदी में बहने वाले युवक का शव 25 दिन बाद मिल गया। सोमवार सुबह कानपुरखेड़ा पुलिया के पास शव के झाड़ियों में फंसा होने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त प्रतापनगर क्षेत्र के रवि वाल्मीकि के रूप में हुई। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती 6 सितंबर को लगातार 24 घंटे से अधिक बारिश हुई थी। कैचमेंट इलाकों में तेज बहाव आने से आयड नदी ऊफान पर थी। इसी दौरान रवि और संजय नामक दो युवक मंदिर में पूजा करने गए थे, लेकिन वापस लौटते समय नदी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आर्मी ने संजय को जिंदा बाहर निकाल लिया लेकिन रवि का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: सूरवाल बांध की भराव क्षमता बढ़ने से किसानों की जमीन डूबी, मुआवजे और समाधान की मांग
विज्ञापन
घटना के बाद से ही परिजन और रेस्क्यू टीम लगातार रवि तलाश में जुटे थे। आयड से लेकर उदयसागर झील तक प्रतिदिन सर्चिंग की गई। रवि के परिवारजन भी रोज अपने स्तर पर नदी के आसपास 10 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश करते रहे। करीब 25 दिन की कोशिशों के बाद सोमवार को सफलता मिली, जब कानपुरखेड़ा पुलिया के पास झाड़ियों में शव फंसा हुआ मिला।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।