{"_id":"61f65f386d96e051e6218549","slug":"sikar-two-kg-silver-stolen-from-jeweller-shop-the-incident-was-captured-on-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर: ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, दो किलो चांदी सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर: ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, दो किलो चांदी सहित लाखों की चोरी
Sun, 30 Jan 2022 03:19 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान में चोरी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में गौशाला रोड पर स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स को मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों ने मिलकर लोहे की रॉड से दुकान का शटर तोड़कर एक व्यक्ति अंदर घुस कर दुकान में लगी दरवाजों को तोड़ा। इसके बाद अलमारी में रखे चांदी के जेवरातओं को दो थैलों डालकर मौके से फरार हो गए। चोरों के द्वारा वारदात को करीब 15 मिनट में अंजाम दिया गया, जिनका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वही फुटेज में चोरों की संख्या दो से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित रामरतन सोनी ने बताया कि रात को करीब 3.45 बजे के लगभग पुलिस का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।जिस पर मौके पर पहुंचा तो अंदर दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला अलमारियां टूटी हुई मिली।दुकान से करीब 2 किलो चांदी सहित लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन