{"_id":"645754b5ea29792782085415","slug":"sikar-police-arrested-two-miscreants-of-bike-theft-gang-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: पुलिस ने बाइक चोर करने गैंग के दो बदमाश पकड़े, 24 वारदात का खुलासा, चोरी की नौ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: पुलिस ने बाइक चोर करने गैंग के दो बदमाश पकड़े, 24 वारदात का खुलासा, चोरी की नौ बाइक बरामद
Sun, 07 May 2023 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 May 2023 01:05 PM IST
सार
सीकर में पिछले तीन महीने से लगातार हो रही चोरी की वारदात पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से चोरी की नौ बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि शहर में पिछले तीन महीने से लगातार चोरी की वारदात हो रही थीं। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, तो पुलिस ने उसके बाद दो आरोपी मोहम्मद साजिद निवासी फतेहपुर और शाकिब को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों शातिर वाहन चोरों ने सीकर शहर और आसपास के इलाके से बाइक चोरी की 24 से अधिक वारदात करना भी कुबूल किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों चोरों से बरामद की नौ बाइक
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है। जिससे अन्य वारदात और बाइक चोर गैंग के सदस्यों का खुलासा हो सकता है। दूसरी गैंग के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। चोरी की बाइक आगे किसे बेची, बाइक के पार्ट्स और पुर्जों का क्या किया। तमाम जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन