फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar In Hamirpura Kalan village a two day old dead body of mother and son stirred up fear of murder expressed

Sikar: हमीरपुरा कलां गांव में मां- बेटे का दो दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका

Wed, 23 Aug 2023 01:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

सीकर के हमीरपुरा कलां गांव में मां और बेटे का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना है। शव मिलने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Sikar In Hamirpura Kalan village a two day old dead body of mother and son stirred up fear of murder expressed
मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के खण्डेला इलाके के हमीरपुर कला में पावर हाउस के पास एक खेत में स्थित मकान में महिला और उसके बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के गले में फंदा लगा हुआ मिला। जबकि उसके  बेटे का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। 

विज्ञापन


घर में मां और बेटे का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सीकर पुलिस अधीक्षक पारिश देशमुख के साथ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मां-बेटे दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव देखने में दो दिन पुराने लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के दो बेटे थे। मृतका के पति का दो साल पहले ही देहांत हो गया था। बड़ा बेटा शुरू से ही अपने मामा के पास रहता है और शादीशुदा है। मृतक लोकेश (21) की शादी आगामी आठ सितंबर को होनी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को मृतका के जवाई ने सास को फोन किया था। फोन नहीं उठाने पर मंगलवार को मिलने वाले को अपने ससुराल हमीरपुराकलां भेजा। उस व्यक्ति ने मकान के ताले लगे हुए देखकर मकान की चारदीवारी के ऊपर से जाकर देखा, तो बदबू आई। उसने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। जिसके बाद देर रात मौके पर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख और एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच करने में जुटी रही। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed