{"_id":"64ccbdd2ab490d59780a28aa","slug":"sikar-crime-news-big-incident-of-theft-in-kankra-village-thieves-took-away-gold-and-silver-jewelery-and-cash-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: कांकरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: कांकरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Fri, 04 Aug 2023 02:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:40 PM IST
सार
सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के कांकरा गांव में रात को एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई। जहां पर अज्ञात चोर मकान के पीछे एक कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुुलिस थाना दांतारामगढ़
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां कांकरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित पूरणमल कुमावत ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मकान के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जब चार बजे पूरणमल उठा तो उसने देखा कि उसके कमरे को रस्सी से बांधकर बंद किया हुआ है। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाकर रस्सी खुलवाई और देखा तो घर के अन्य कमरों का सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के बक्सों के ताले टूटे थे। मकान मालिक पूरणमल कुमावत ने तुरंत चोरी की घटना की जानकारी दांतारामगढ़ पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घर में करीब पांच-छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। वहीं, चोर 25 से 30 हजार की नकदी भी चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन