{"_id":"643f9b3968d86706ea02612a","slug":"show-cause-notice-to-10-medical-officers-who-were-negligent-mukhyamantri-nishulk-dava-yojana-in-jaisalmer-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana: जहां टीना डाबी कलेक्टर हैं, वहां 10 चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस थमा दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana: जहां टीना डाबी कलेक्टर हैं, वहां 10 चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस थमा दी गई
Wed, 19 Apr 2023 02:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:02 PM IST
सार
जैसलमेर में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में लापरवाही बरतने पर 10 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ ने समीक्षा बैठक ली थी।
विज्ञापन
10 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर के स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल बुनकर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की समीक्षा अंतर्गत 10 चिकित्सा संस्थानों सीएचसी फलसूंड, सम, फतेहगढ़ और पीएचसी खेतोलाई, भारेवाला, झाबरा, रामदेवरा, बडोडा गांव मदासर और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कम उपलब्धि व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। डॉ बुनकर ने बैठक में उपस्थित समस्त चिकित्सा अधिकारियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रभावी क्रियान्वयन न होने से जिले की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रोजाना ई औषधि सॉफ्टवेयर से करें मॉनिटरिंग...
प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन ई औषधि सॉफ्टवेयर के माध्यम से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग करें। आयोजित बैठक में उपस्थित जिला औषधि भंडार प्रभारी अधिकारी डॉ कुणाल साहू ने बताया कि निर्धारित आठ सूचकांकों के आधार पर मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की रैंकिंग जारी की जाती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना से लाभान्वित करें।