{"_id":"644f525e6917ef46e10e71f7","slug":"shankaracharya-nischalanand-saraswati-reached-dausa-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे दौसा, बोले- कुछ ही समय में भारत हिन्दू राष्ट्र होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे दौसा, बोले- कुछ ही समय में भारत हिन्दू राष्ट्र होगा
Mon, 01 May 2023 11:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 May 2023 11:40 AM IST
सार
गोवर्धनमठ पुरीपीठ के वर्तमान 145वें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती दौसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कुछ ही समय में भारत हिन्दूराष्ट्र होगा। सभी वैदिक आर्य हिंदू कम से कम सवा घंटे प्रतिदिन साधना करें।
विज्ञापन
स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के स्वागत में पहुंचे लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंकराचार्य के दौसा पहुंचते ही हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्घोष भी शुरू हो गए। "हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे" के नारों से दौसा स्टेशन गूंज उठा। जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भक्तों और शिष्यों को आशीर्वाद दिया और कहा कि कुछ ही समय में न केवल भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा, बल्कि सम्पूर्ण एशिया हिन्दू महाद्वीप के रूप में पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
सभी वैदिक आर्य हिंदू कम से कम सवा घंटे साधना अर्जित करें
जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्यों ने बताया कि व्यासपीठ द्वारा सम्पूर्ण धर्मव्यवस्था और शासनतंत्र का शोधन होगा। सभी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू जीवन में कम से कम सवा घंटे का साधना बल अर्जित करें। प्रत्येक परिवार से कहा गया है कि सवा घंटा और एक रुपया निकालें, जिसका नियोजन वे अपने निकट के मंदिरों में करें। दौसा रेलवे स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में ही गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शंकराचार्य के दौसा पहुंचते ही हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्घोष
धर्माचार्य डॉ. परमेश्वर गंगावत ने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती धर्मसंघ पीठ परिषद के तीन दिवसीय मार्गदर्शन शिविर में पंजाब जा रहे हैं। आदित्यवाहिनी होशियारपुर पंजाब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धर्मसभा, राष्ट्ररक्षा और साधनाशिविर में वे मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पंजाब जाते समय रास्ते में दौसा रेलवे स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पांच मिनिट रुकी। जहां पीठपरिषद आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी दौसा और श्रद्धालुओं ने उनके चरणों मे माला पुष्पा चढ़ाकर स्वागत किया। जगतगुरु के शिष्यों ने "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के नारे लगाए। शंकराचार्य के स्टेशन पहुंचते ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्घोष हुआ। इस अवसर पर पीठपरिषद दौसा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, उमेश सिंघा, गोकुलेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, नवलकिशोर शर्मा सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन