Bikaner: एसएफआई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी
बीकानेर में एसएफआई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सेना भर्ती को जल्द शुरू करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्व्यापी सांसद घेराव के आह्वान के तहत बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास का घेराव किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के घर के आवास के आगे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
एसएफआई जिला अध्यक्ष मुकेश ज्यानी ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले तीन सालों से सेना में कोई भी भर्ती नहीं हुई है। जिससे जिले के नौजवानों में निराशा है। हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सेना भर्ती शुरू करे। इसके साथ ही सरकार नौजवानों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट दे। सेना की भर्ती को तीन गुना बढ़ाया जाए। जिससे बेरोजगारों को देश सेवा का अवसर मिल सके।
एसएफआई पदाधिकारियों ने पुलिस पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं को जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। एसएफआई की ओर से सेना भर्ती की मांग को लेकर अर्जुनराम मेघवाल के घर का घेराव करने का कार्यक्रम था। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि दो कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने की सूचना मिलने पर सभी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उसके बाद इन कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। उसके बाद एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में सांसद के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।