{"_id":"622710bd7feaac6972437238","slug":"sex-racket-was-going-on-in-pushkar-hotel-police-arrested-three-man-and-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुष्कर के होटल में चल रहा था देहव्यापार, तीन दलाल और दो महिलाओं को पुलिस ने किया गरिफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुष्कर के होटल में चल रहा था देहव्यापार, तीन दलाल और दो महिलाओं को पुलिस ने किया गरिफ्तार
Tue, 08 Mar 2022 01:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:45 PM IST
सार
पुलिस ने पुष्कर के एक होटल में चल रहे देहव्यापार का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना बनाकर एक नकली ग्राहक को होटल में भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थ नगरी पुष्कर में पुलिस ने देहव्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक होटल में नकली ग्राहक भेजकर दो महिलाओं और तीन दलालों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं छत्तीसगढ़ और भीलवाड़ा की रहने वाली हैं, वहीं आरोपी दलाल पुष्कर के आस पास के गांवों के हैं। पुलिस पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुष्कर उपअधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नाला क्षेत्र की होटल हेरीन हिल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने योजना बनाकर एक बोगस ग्राहक भेजा। ग्राहक से देह व्यापार में लिप्त दलालों ने 800 रुपए की मांग की और रुपए देने पर महिलाएं बताई।
विज्ञापन
बोगस ग्राहक से सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला छत्तीसगढ़ और दूसरी भीलवाड़ा के प्रतापनगर की रहने वाली है। वहीं मुकेश मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल और कैलाश नायक बांसेली के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दलालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन