Nagaur: पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी की थैली से गायब किए 70 हजार रूपये, केस दर्ज
नागौर में बदमाश पुलिस बनकर आए और स्मैक अभियान के नाम पर व्यापारी की थैली चेक की। थोड़ी देर बाद व्यापारी ने थैली देखा तो पैसे गायब थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के कोतवाली थाने के आगे एक बुर्जग व्यापारी से 70 हजार की लूट हो गई। मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने पुलिस बनकर बुजुर्ग की थैली चेक की। उनके जाने के बाद बुजुर्ग व्यापारी ने थैली देखा तो पैसे गायब थे।
व्यापारी हुक्मीचंद पवार निवासी हेमलसार कृषि मंडी में सामान खरीदने गया था। उसके पास एक थैली में कुल एक लाख सोलह हजार रूपये थे। वह मंडी से लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर चार युवक आए और उसको रुकवाया। चारों पुलिस की ड्रेस में थे। उन्होंने व्यापारी से कहा कि शहर में स्मैक पकड़ने का अभियान चल रहा है और आप अपनी थैली चेक करवाओ। इस पर व्यापारी ने अपनी थैली दिखा दी। इसके बाद वह चले गए थोड़ी देर बाद व्यापारी ने थैले में देखा तो 70 हजार रुपये कम थे। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।