{"_id":"64379fa5085be9bef50eb484","slug":"seven-year-old-innocent-died-due-to-vehicle-collision-in-dhaulpur-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: सड़क पार कर दुकान से टॉफी लेने जा रहे मासूम को वाहन ने कुचला, चालक फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: सड़क पार कर दुकान से टॉफी लेने जा रहे मासूम को वाहन ने कुचला, चालक फरार, केस दर्ज
Thu, 13 Apr 2023 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:53 AM IST
सार
धौलपुर, कोतवाली थाना इलाके के दूं का पुरा गांव में गुरुवार को सड़क पार कर रहे सात वर्षीय बालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया गुरुवार सुबह सात वर्षीय बालक आयुष पुत्र गोपाल कुशवाह घर के सामने मौजूद दुकान पर सड़क पार कर टॉफी खरीदने जा रहा था। राजाखेड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बालक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
थाना प्रभारी ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। दुर्घटना में मृतक आयुष के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घर गांव के ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए हैं।
विज्ञापन