{"_id":"61ea4e459fd8da3bae677f0e","slug":"senior-congress-leader-former-mp-jamuna-devi-barupal-has-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमुना देवी बारूपाल का निधन, सीएम गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमुना देवी बारूपाल का निधन, सीएम गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
Fri, 21 Jan 2022 11:40 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:40 AM IST
सार
सूचना के साथ ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद जमुना देवी बारूपाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
- फोटो : @ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद जमुना देवी बारूपाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने देर रात पीबीएम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
जमुना देवी के पुत्र महेंद्र बारूपाल ने बताया कि हाल ही में उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था। जिसका ऑपरेशन करवाया गया। गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी तो ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना के साथ ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। उनका जन्म 15 अगस्त 1934 में श्री गंगानगर में हुआ था। वें 2000 से 2006 तक राज्यसभा सांसद भी रहीं। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस से लेकर प्रदेश कांग्रेस तक विभिन्न पदों पर रहीं।
विज्ञापन