Rajasthan: बाबा रामदेव के वशंज ने दी गहलोत को चेतावनी, कहा-रामदेवरा में शराबबंदी नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह
रामदेवरा प्रमुख धार्मिक स्थल है। जिसे पीर बाबा रामदेव ने स्थापित किया था। बाबा रामदेव के वंशज ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर 27 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मजबूरन स्वाभिमान की रक्षा के लिए मुझे आत्मदाह करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार से नाराज लोग आत्मदाह की राह पर चल पड़े हैं। दो साधुओं के आत्मदाह का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि प्रसिद्ध बाबा रामदेव के वंशज बापू आनंद ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि 26 अगस्त तक शराबबंदी नहीं हुई तो वह 27 अगस्त को आत्मदाह कर लेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा में पूर्ण शराब बंदी को लेकर बापू आनंद सिंह तंवर ने गहलोत सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रामदेवरा में 26 अगस्त तक शराब बंदी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे। बापू आनंद सिंह तंवर ने सीएम गहलोत को पत्र में लिखा कि आपने रामदेवरा में शराबबंदी लिए चल रहे अनशन पर सात मार्च 2019 को मुझे और अन्य ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया था और धार्मिक स्थल रामदेवरा में शराबबंदी लागू करने का आदेश दिया था। आपने आदेश भी दिए लेकिन अधिकारियों ने आज दिन तक तीन साल बाद भी निर्देशों की पालना नहीं की। ऐसे में रामदेवरा में सरकारी शराब की दुकानें लगी हुई हैं। जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही है। आज से सात दिन बाद 27 अगस्त तक रामदेवरा में शराबबंदी करने का आदेश लागू नहीं हुआ तो मजबूरन स्वाभिमान की रक्षा के लिए मुझे आत्मदाह करना पड़ेगा।
बता दें कि रामदेवरा प्रमुख धार्मिक स्थल है। जिसे पीर बाबा रामदेव ने स्थापित किया था। अब यहां खुलेआम शराब बिक रही है। बापू आंनद सिंह तंवर ने कोरोना काल के पहले शराबबंदी को लेकर रामदेवरा में आंदोलन किया था। तब सीएम अशोक गहलोत रामदेवरा पहुंचे थे और आंदोलन खत्म करवाया। सीएम के आश्वासन के बाद भी रामदेवरा में शराबबंदी नहीं हुई