फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Security agencies caught pigeon who have urdu name and mobile number written over it

राजस्थान: सीमापार से आए कबूतर पर लिखा मिला फोन नंबर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Sep 2019 11:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 18 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Security agencies caught pigeon who have urdu name and mobile number written over it
फाइल फोटो

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता हुआ नहीं दिख रहा है। वह लगातार सीमापार से देश को दहलाने की साजिश में जुटा हुआ है। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित राजस्थान के श्रीगंगानगर के करणपुर में एक पाकिस्तानी कबूतर ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को चौंका दिया है। पुलिस ने इस कबूतर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में कबूतर पर उर्दू में लिखी दो मोहरें लगी हुई मिली हैं। इसके अलावा 10 अंकों का एक मोबाइल नंबर भी लिखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कबूतर मिलने से सवाल उठ रहा है कि कबूतर पर लिखा हुआ यह मोबाइल नंबर किसका है? सुरक्षा एजेंसियों को यह कबूतर सुखदेव बावरी के खेत में मिला। जिसे उन्होंने जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। इसका बीकानेर के वेटरनेरी हॉस्पिटल में एक्सरे करवाया गया। पुलिस ने बताया कि कबूतर की पूंछ पर कुछ नंबर और उस्ताद अख्तर जबकि दाईं तरफ इरफान लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की आशंका जताई जा रही है कि यह कबूतर पालतू है और रास्ता भटकने के कारण सीमापार आ गया है। वहीं दूसरी संभावना यह जताई जा रहा है कि किसी ने अपनी पहचान के लिए कबूतर पर यह नंबर और नाम लिखे हुए हैं। फिलहाल जांच के बाद कबूतर को बीकानेर के चिड़ियाघर में रखवाया गया है। कबूतर के पाकिस्तान से आने को लेकर संशय जारी है। इससे पहले बीकानेर सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया जासूसी बाज पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed