फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Section 156 [3] of CRPC may be prevented from misuse

अब मुश्किल होगा झूठा मुकदमा दर्ज कराना

Tue, 07 Mar 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Section 156 [3] of CRPC may be prevented from misuse
कोर्ट - फोटो : Pintrest
राजस्थान हाइकोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। जिससे अब सीआरपीसी की धारा 156 3 के दुरुपयोग पर रोक लग सकेगी। इससे अब सीआरपीसी की धारा 156 3 के तहत मजिस्ट्रेट की ओर से पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए भिजवाए जाने वाले मामलों में कमी आएगी। 
विज्ञापन


हाइकोर्ट ने कहा है कि संबंधित मजिस्ट्रेट आपराधिक परिवाद को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने से पहले प्रथमदष्टया मामले की जांच करे। यदि जरुरत हो तो वह मामले के सत्यापन के लिए परिवादी से शपथ पत्र भी ले। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि संज्ञेय अपराध होने पर ही मामले को 156 3 के तहत ही थाने में भेजा जाए। हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेशचंद्र शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश याचिकाकर्ता देवदत्त की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइकोर्ट के इस आदेश के बाद अब मजिस्ट्रेट तथ्यहीन और आधारहीन शिकायतों को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर सकेंगे। जिससे अब झूठी और तथ्यहीन मुकदमों पर रोक लग सकेगी। 

सामान्यतया किसी भी आपराधिक मामले में परिवादी पक्ष पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की मदद लेते है, ताकि मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनका मुकदमा दर्ज हो सके। लेकिन पुलिस अनुसंधान में ऐसे कई मामले गलत पाए गए। जिनमें तथ्य गलत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed