{"_id":"ba069776-e634-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sdm-tried-to-harass-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हक में चाहिए फैसला तो रात में आओ घर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हक में चाहिए फैसला तो रात में आओ घर'
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के टोंक जिले की एक महिला ने पीपलू के एसडीएम पर अपने हक में फैसला पाने के लिए अस्मत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एस. परिमाला के पास शिकायत दर्ज कराई। परिमाला ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
महिला का जमीन संबंधी मामला एसडीएम कन्हैयालाल मीमरोट के समक्ष विचाराधीन है। इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले महिला एसडीएम के सामने पेशी के लिए गई थी।
महिला का आरोप है कि एसडीएम ने उसे पक्ष में फैसला सुनाने के एवज में एक रात के लिए क्वार्टर में आने के लिए कहा। महिला ने आने से मना किया तो एसडीएम ने आगे भी बार-बार उस पर दबाव बनाया।
इससे परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, एसडीएम कन्हैयालाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है की मैंने किसी के साथ अभद्र नहीं व्यवहार किया है। मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं।