फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school timings changed in jaipur will open from 7:30 am

Rajasthan: जयपुर में एक से आठवीं तक के स्कूल सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक खुलेंगे, आदेश जारी 

Sun, 01 May 2022 08:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 May 2022 08:03 PM IST
सार

जयपुर कलेक्टर राजन विशाल ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
school timings changed in jaipur will open from 7:30 am
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस गर्मीं से बच्चों को बचाने के लिए जिला कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब शहर में सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे। कलेक्टर राजन विशाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी का असर स्कूलों बच्चों पर देखा जा रहा है। ऐसे में सरकार ने स्कूलों का समय तय करने और ग्रीष्मकालीन अवकाश करने की जिम्मेदारी सभी जिला कलेक्टरों को दे दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए थे। सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत गर्मी और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव और अवकाश घोषित कर सकते हैं। इससे पहले उन्हें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से बात करनी होगी, जिससे वार्षिक परीक्षाएं बाधित न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इसी आदेश के तहत जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि 15 मई से स्कूलों की छुट्टियां भी की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed