फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school teacher did obscene act with 10 year old student accused arrested in Sardarshahar

Rajasthan: सरदारशहर 10 साल के छात्र के साथ स्कूल टीचर ने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

दस साल का पीड़ित छात्र स्कूल नहीं जा रहा था, उसके परिजनों ने इसे लेकर उससे बात की तो उसने शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
school teacher did obscene act with 10 year old student accused arrested in Sardarshahar
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के भानीपूरा थाना पुलिस ने 10 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोप में शिक्षक लालचंद नायक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी गौरव खेड़िया ने बताया कि भानीपुरा पुलिस थाने में शनिवार शाम को निजी स्कूल के एक अध्यापक के खिलाफ 10 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


लूणासर के रहने वाले एक एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसका 10 साल का भतीजा  चौधरी नरसिंह सीनियर स्कूल लूणासर में पढ़ता हैं। 25 जनवरी को वह स्कूल नहीं जा रहा था, इसका कारण पूछने पर उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। काफी देर समाइश देने के बाद उसके बताया कि 15 जनवरी रविवार को वह अपने दोस्त के साथ स्कूल के मैदान में खेल रहा था। इस दौरान स्कूल शिक्षक लालचंद नायक उनके पास पहुंचा और दस रुपये का नोट देकर उसके दोस्त को दूध लाने के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


छात्र ने अपने चाचा को बताया कि इसके बाद शिक्षक लालचंद उसे चाय बनाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। जहां, उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ देर बाद आरोपी शिक्षक ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। शिक्षक ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तुझे फेल करवा दूंगा और स्कूल से निकलवा दूंगा। पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि इस डर के कारण उसका भतीजा चुप रहा। उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन वह काफी गुमसुम रहता था। स्कूल नहीं जाने की जिद भी करता था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed