फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawaimadhopur police caught a dacoit absconding for 42 years in the guise of a monk

Rajasthan: मुरैना के आश्रम का साधु निकला वर्ष 1981 की जागा गैंग का डकैत, 42 साल से पुलिस को दे रहा था धोखा

Mon, 07 Aug 2023 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Aug 2023 10:57 PM IST
सार

वर्ष 1981 में थाना खंडार क्षेत्र के तलावड़ा गांव में आरोपी झण्डेल गिरी उर्फ स्वामी अर्जुन दयानंद द्वारा जागा गैंग के साथ डकैती डाली थी। जाग होने पर खून खराबा कर आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Sawaimadhopur police caught a dacoit absconding for 42 years in the guise of a monk
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले की थाना खंडार पुलिस ने 42 साल से डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी झण्डेल गिरी उर्फ स्वामी अर्जुन दयानंद पुत्र प्रकाशनंद पुरी निवासी गांव गौसपुर थाना सराय छौला जिला मुरैना एमपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन


सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि वर्ष 1981 में थाना खंडार क्षेत्र के तलावड़ा गांव में आरोपी झण्डेल गिरी उर्फ स्वामी अर्जुन दयानंद द्वारा जागा गैंग के साथ डकैती डाली थी। जाग होने पर खून खराबा कर आरोपी फरार हो गए थे। उस समय से ही आरोपी फरार चल रहा था। वर्ष 1985 में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के थाना कैलारस अंतर्गत गांव पछैखा में हुए एक व्यक्ति के मर्डर में नाम आ जाने के बाद आरोपी ने अपना गांव छोड़ दिया और अपने मामा के गांव सिद्धार्थ का पूरा थाना जौरा एमपी में रहने लग गया। दो साल बाद आरोपी थाना बामोर इलाके के गांव फ़उके का पूरा में रहने लग गया। पिछले 20 साल से थाना सराय छोला जिला मुरैना क्षेत्र के गांव गौसपुर में एक आश्रम में रह रहा है।
विज्ञापन


स्वामी अर्जुन दयानानंद के नाम से गोसपुर गांव के आश्रम में रहने लगा
एसपी अग्रवाला ने बताया कि आरोपी झण्डेल गिरी ने कागजों में अपना नाम और पता चेंज करवा लिया और स्वामी अर्जुन दयानानंद के नाम से गोसपुर गांव के आश्रम में रहने लगा। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, सीओ ग्रामीण अनिल डोरिया और एसएचओ ईश्वर लाल के नेतृत्व में एएसआई जरदार खान की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा पांच महीनों से आरोपी के संबंध में आसूचना एकत्रित की जा रही थी। प्राप्त आसूचना पर चार अगस्त को टीम एमपी पहुंची। इसी दौरान आरोपी के बारे में टीम को पुख्ता सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल के बीहड़ों में कई किलोमीटर तक पैदल पैदल पीछा कर पकड़ा
एसपी अग्रवाला ने बताया कि रविवार को जिला मुरैना के थाना सराय छोला पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव गोसरपुर पहुंच आरोपी का चंबल के बीहड़ों में कई किलोमीटर तक पैदल पैदल पीछा कर दस्तयाब किया। गिरफ्तारी वारंटी आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed