फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Body of tigress T-94 found in Ranthambore National Park Sawai Madhopur

Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क में मादा बाघिन T-94 का शव मिला, पोस्टमार्टम होगा

Sun, 08 Mar 2026 12:48 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 PM IST
सार

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाईगर रिजर्व के खंडार वन क्षेत्र में मादा बाघिन T-94 का मृत शरीर घोड़ा घाटी के पास पाया गया। बाघिन की उम्र लगभग 11 वर्ष थी और इसका विचरण क्षेत्र ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया तक फैला हुआ था।

विज्ञापन
Body of tigress T-94 found in Ranthambore National Park  Sawai Madhopur
मादा बाघिन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर टाईगर रिजर्व के खंडार वन क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। मादा बाघिन T-94, जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष थी, का मृत शरीर घोड़ा घाटी के नीचे देखा गया। बाघिन का विचरण क्षेत्र ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया जैसे वन क्षेत्रों तक फैला हुआ था।

विज्ञापन


बाघिन के सभी अंग सुरक्षित
बाघिन का शव सुबह गश्त के दौरान स्टाफ ने पाया। खुशकिस्मती से बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार बाघिन का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद हत्याकांड में था बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीव विभाग ने दिया जांच का आदेश
T-94 रणथंभौर टाईगर रिजर्व में लंबे समय से विभिन्न वन क्षेत्रों में विचरण कर रही थी और वन्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण बाघिन मानी जाती थी। उनके अचानक निधन से वन क्षेत्र में शोक का माहौल है। वन्यजीव विभाग ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम और आगे की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed