{"_id":"672a23cc20de4f6afa0a0911","slug":"sawai-madhopur-tigress-is-alive-news-of-arrowhead-s-death-proved-to-be-a-rumour-seen-safe-with-three-cubs-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : टाइग्रेस जिंदा है.... अफवाह साबित हुई ऐरोहेड की मौत की खबर, तीन शावकों के साथ सकुशल नजर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : टाइग्रेस जिंदा है.... अफवाह साबित हुई ऐरोहेड की मौत की खबर, तीन शावकों के साथ सकुशल नजर आई
Tue, 05 Nov 2024 07:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन ऐरोहेड की मौत की झूठी खबरों को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है। एरोहेड टी 84 की मौत को लेकर कुछ मीडिया चैनलों द्वारा भी अपुष्ट खबरें चलाई गई थीं लेकिन रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन एरोहेड बिल्कुल ठीक है और जिंदा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दो-तीन दिनों से रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन ऐरोहेड की मौत की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन आज वन विभाग की टीम को बाघिन और उसके तीनों शावक रणथंभौर में सकुशल विचरण करते नजर आए, जिसके बाद वन विभाग ने ऐरोहेड की मौत को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि टाइग्रेस ऐरोहेड जिंदा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आज वन विभाग की टीम सुबह रणथंभौर के जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वनकर्मियों को बाघिन टी-84 ऐरोहेड नजर आई। बाघिन के साथ उसके तीनों शावक भी दिखाई दिए। इस दौरान वन्यकर्मियों ने बाघिन एवं उसके शावकों का वीडियो बनाया और उच्च अधिकारियों को भेजा। वन विभाग द्वारा बाघिन एवं उसके शावकों के वीडियो रिलीज कर बाघिन की मौत की अफवाह का खंडन किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक बाघिन टी 84 ऐरोहेड व उसके तीनों शावक सकुशल और स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि एक-दो दिन पहले अचानक बाघिन ऐरोहेड की मौत की खबरें आने लगी थीं। हालांकि वन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग ऐरोहेड को श्रद्धांजलि दे रहे थे। वहीं कुछ मीडिया चैनलों द्वारा भी बाघिन की मौत की अपुष्ट खबरें प्रसारित की गई थीं। इसके बाद अब बाघिन ऐरोहेड का वीडियो सामने आया है, जिसमें बाघिन अपने शावकों के साथ रणथंभौर के जंगलों में विचरण करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद बाघिन ऐरोहेड की मौत की अफवाहों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाघिन ऐरोहेड पिछले जुलाई माह में मां बनी थी और 25 जुलाई 2023 को तीन शावकों के साथ दिखाई दी थी। बाघिन की उम्र करीब सवा दस साल है और वह अब तक चार बार में 10 शावकों को जन्म दे चुकी है। फिलहाल वह अपने तीनों शावकों को वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग दे रही है। बहरहाल रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन टी 84 एरोहेड जिंदा है और सकुशल है, जो कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है।