Sawai Madhopur News: तेजा दशमी पर सवाई माधोपुर के देलवार मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगी मनौतियां
Sawai Madhopur News: मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग अलगोजे की धुनों पर झूमते हुए ‘बाबा देलवार महाराज की जय’ के जयकारे लगाते मंदिर तक पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर तेजा दशमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय के पीछे बने देलवार मंदिर में शनिवार को विशाल मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ नाचते-गाते बाबा देलवार के दरबार में पहुंचे और श्रद्धा भाव से दर्शन कर मनौतियां मांगी।
नाच-गाकर लगाए जयकारे
मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग अलगोजे की धुनों पर झूमते हुए ‘बाबा देलवार महाराज की जय’ के जयकारे लगाते मंदिर तक पहुंचे। आस्था और विश्वास से ओत-प्रोत माहौल में भक्तों ने परिवार और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 80 लाख तक का सोना पहनकर मेले में आईं महिलाएं, 363 शहीदों को किया याद, जानें बलिदान की कहानी
जहरीले कीड़े से बचाव की मान्यता
तेजाजी महाराज को सर्पदंश और जहरीले कीड़ों से रक्षा करने वाला देवता माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को जहरीला कीड़ा काट ले और वह बाबा देलवार के दरबार में आ जाए तो उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। इसी आस्था के चलते किसान और ग्रामीण खेतों में काम के दौरान काटने पर बाबा के मंदिर में ‘बन्ध’ (धागा) बांधने आते हैं और तेजा दशमी के अवसर पर एक साल बाद उसी बन्ध को खोलते हैं। शनिवार को भी हजारों श्रद्धालु अपने बन्ध खोलने और बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की आस्था और उल्लास से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खाद्य मंत्री के गृह जिले में नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; केमिकल और मशीनें बरामद
प्रशासन और समिति ने की पुख्ता व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। वहीं मेला समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण, पीने के पानी और अन्य व्यवस्थाएं की गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.