फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Leopard hunted Sambhar in Ranthambore Tiger Reserve

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में लेपर्ड ने किया सांभर का शिकार, पर्यटकों के सामने जबड़े से पकड़कर लाया

Fri, 16 Jun 2023 02:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर नेशनल टाइगर रिजर्व में लेपर्ड ने सांभर का शिकार किया है। लेपर्ड सांभर को जबड़े में पकड़कर ले गया। गजब बात यह रही कि जिस दौरान लेपर्ड सांभर का शिकार कर रहा था, उस दौरान वहां पर्यटक भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Sawai Madhopur Leopard hunted Sambhar in Ranthambore Tiger Reserve
लेपर्ड ने किया सांभर का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में इन दिनों टाइगर की खूब साइटिंग हो रही है। टाइगर साइटिंग के साथ ही पर्यटकों को लेपर्ड साइटिंग का एक यादगार लम्हा भी देखने को मिला। रणथंभौर के जोन नंबर दो में जंगल सफारी पर पहुंचे पर्यटकों ने एक लेपर्ड को सांभर का शिकार करते हुए देखा, जिसे उन्होंने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सवाई माधोपुर में तीन जिप्सी पर्यटकों से खचाखच भरी हुई कच्ची सड़क पर जोन नंबर दो में ठहरी हुई है। उन टूरिस्ट जिप्सी के सामने ही लेपर्ड एक सांभर को शिकार करके ले जा रहा है। लेपर्ड ने पर्यटकों के सामने अपने दांतों और मजबूत जबड़े से सांभर के गले को पकड़ा और सड़क के दूसरी ओर ले जाने लगा। बीच में रास्ते पर लेपर्ड ने नुमाइश के लिए सांभर की लाश को ऐसे रखा, जैसे वो पर्यटकों को खुद अपने शिकार की नुमाइश कर रहा हो। इसे देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा घटनाक्रम?
पर्यटक रणथंभौर के जोन नंबर दो में जंगल सफारी पर गए थे। यहां उन्हें शानदार लेपर्ड साइटिंग देखने को मिली। पर्यटकों को यहां लेपर्ड के दीदार हुए। पर्यटकों ने लेपर्ड को सांभर का शिकार करते अपनी आंखों से देखा। शिकार करने के बाद लेपर्ड अपने शिकार को टूरिस्ट ट्रैक पर खिंचता हुआ दिखाई दिया।

इस दौरान यहां मौजूद पर्यटक वाहन लेपर्ड को रास्ता देने और ये पल देखने के लिए रुक गए, जिसके बाद लेपर्ड अपने शिकार को मुंह से खींचकर ट्रैक से दूर ले गया। जहां उसने अपने शिकार का लुत्फ उठाया। इस पूरे लम्हें को यहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। लेपर्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed