फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Illegal intrusion of luxury vehicles in Ranthambore forest

Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क में लग्जरी गाड़ियों अवैध घुसपैठ, वाहनों से निकलकर जान जोखिम में डाल रहे लोग

Fri, 16 Aug 2024 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 16 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

मामले की जांच जारी है, और दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिससे वन विभाग के अंदर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Illegal intrusion of luxury vehicles in Ranthambore forest
नेशनल पार्क में अवैध गाड़ियों की घुसपैठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में अवैध रूप से लग्ज़री गाड़ियों की घुसपैठ के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। वन विभाग की कार्रवाई में जब्त की गईं सभी लग्जरी गाड़ियां, राजस्थान, हरियाणा, एमपी, यूपी एवं महाराष्ट्र नंबरों की हैं। अवैध तरीके से रणथंभौर के जोन नंबर आठ के जंगल में लग्जरी गाड़ियों के घुसने का मामला उजागर होने के बाद पीसीसीएफ और सीडब्ल्यूसीएलडब्लयू पवन उपाध्याय के निर्देश पर रणथंभौर वन प्रशासन हरकत में आया और रणथंभौर के सीसीएफ अनूप के आर और डीएफओ रामानंद भाकर ने कार्रवाई करते हुए 14 लग्जरी गाड़ियां जब्तकर वन विभाग के कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग बीती रात को पांच और शेष गाड़ियों को आज विभिन्न होटलों से जब्त किया गया है। वनाधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है और अनुसंधान के बाद जब्त की गई गाड़ियों एवं संबंधित दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अगस्त की शाम को एडवेंचर टूर के नाम पर एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़ियां रणथंभौर के जोन नंबर आठ में अनाधिकृत रूप से प्रेवेश कर गई थी, जबकि प्रदेश भर में अभी मानसून सत्र में सफारी बंद हैं। इससे भी अधिक हैरत की बात ये है कि रणथंभौर के जंगल में अनुबंधित जिप्सी अथवा कैंटर सफारी के लिए चलते हैं, लेकिन 15 अगस्त की शाम को यहां स्कॉर्पियो तथा थार जैसी एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़ियां रणथंभौर नेशनल पार्क के जॉन नंबर 8 में सफारी के लिए अवैध रूप से घुस गईं। इनका वीडियो भी वायरल हो गया। यही नहीं वायरल वीडियो में रणथंभौर के जंगल के भीतर गाड़ियों से उतरकर लोग चलते-फिरते भी नजर आ रहे हैं, जहां टाइगर का पूरा मूवमेंट रहता है। कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस जगह बिना वन विभाग की इजाजत के जाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार एक दर्जन लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नेशनल पार्क के जोन नंबर आठ में यह गाड़ियां सफारी करने कैसे पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन गाड़ियों के जंगल में घुसने के पीछे वन विभाग के अधिकारियों की ही मिलीभगत हो सकती है। सभी गाड़ियों पर एडवेंचर लिखा हुआ है। ऐसे में मिली भगत और भ्रष्टाचार का कितना बड़ा खेल रणथंभौर नेशनल पार्क में चल रहा है, इन तस्वीरों से साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो 15 अगस्त की शाम का है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले का अनुसंधान चल रहा है। जो भी दोषी होगा उन सब पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed