{"_id":"6773d3ef2694880b6906963f","slug":"sawai-madhopur-governor-reached-ranthambore-with-his-family-on-the-last-day-of-the-year-enjoyed-tiger-safari-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : साल के आखिरी दिन परिवार सहित रणथंभौर पहुंचे राज्यपाल, टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : साल के आखिरी दिन परिवार सहित रणथंभौर पहुंचे राज्यपाल, टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया
Tue, 31 Dec 2024 04:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:52 PM IST
सार
प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आज परिवार सहित रणथंभौर पहुंचे जहां उन्होंने टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। राज्यपाल के दौरे को लेकर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एसपी और कलेक्टर ने राज्यपाल का औपचारिक रूप से स्वागत किया।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज साल के आखिरी दिन प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने परिवार सहित रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा किया। भारी सुरक्षा के बीच उनका काफिला जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचा। यहां पहुंचकर राज्यपाल ने खुली जिप्सी में परिवार के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और जोन नंबर चार में बाघिन एरोहेड और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं। इसके साथ ही उन्होंने टाइगर टी-120 गणेश को स्वच्छंद विचरण करते हुए भी निहारा।
विज्ञापन
पार्क भ्रमण के दौरान राज्यपाल जोगी महल पहुंचे, जहां कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। रणथंभौर के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने वन अधिकारियों से रणथंभौर नेशनल पार्क के प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण और जिले की कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पार्क की व्यवस्थाओं और वन प्रबंधन की सराहना करते हुए राज्यपाल ने इसे प्रभावशाली बताया। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में परिवार सहित दोपहर का भोजन किया और फिर अपने काफिले के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन दिनों रणथंभौर नेशनल पार्क पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ है।