फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Crematorium Exposes Poor Arrangements Amid Rain, Last Rites Held Under Tarpaulin

सवाई माधोपुर: बारिश के बीच उघड़ी श्मशान की व्यवस्था, तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, सिस्टम पर उठे सवाल

Fri, 04 Sep 2026 06:07 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 06:07 PM IST
सार

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच धमून गांव में अंतिम संस्कार करना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया। श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने तिरपाल बांधकर जैसे-तैसे चिता जलाने का इंतजाम किया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Crematorium Exposes Poor Arrangements Amid Rain, Last Rites Held Under Tarpaulin
बारिश के बीच तिरपाल के सहारे जली चिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के धमून गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था सामने आई है। श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बारिश के बीच चिता जलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के चलते शव को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किसी तरह अस्थायी व्यवस्था की और अंतिम संस्कार पूरा किया।

विज्ञापन


दरअसल जिले में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इसी बीच धमून गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे लेकिन वहां बारिश से बचने के लिए टीन शेड की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों ने चिता को बारिश से बचाने के लिए आसपास से तिरपाल की व्यवस्था की और उसे बांधकर अस्थायी छत बनाई। इसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार; एजीटीएफ की टीम देर रात करण आसवानी को लेकर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट गांव की मूलभूत सुविधाओं में शामिल है लेकिन यहां बारिश से बचाव के लिए टीन शेड तक नहीं है। किसी परिवार के लिए अंतिम संस्कार का समय पहले ही बेहद दुखद होता है। ऐसे में मौसम खराब होने पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में इस तरह की समस्या पहले भी सामने आती रही है। इसके बावजूद श्मशान घाट पर स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना है कि यहां टीन शेड के साथ बैठने और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द श्मशान घाट पर टीन शेड बनवाने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed