फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satta Ka Semifinal: Sikar public issues politicians answers rajasthan assembly elections

सत्ता का सेमीफाइनल: सीकर में किसानों की क्यों नहीं सुनते नेता, जनता ने मांगा जवाब

Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Satta Ka Semifinal: Sikar public issues politicians answers rajasthan assembly elections
सत्ता का सेमीफाइनल में क्या कहती है सीकर की जनता? - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार चरम पर है। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा सीकर।

विज्ञापन


संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि सीकर में क्या हैं जमीनी हालात। 
विज्ञापन


इस चर्चा में हमारे साथ जुड़े भाजपा के बलवंत सिंह, प्रवक्ता गिरीश प्रधान, कांग्रेस से बुनियाद कुरैशी और कैलाश पारीक।

भाजपा प्रतिनिधि ने कहा कि उनके सामने गहलोत सरकार कहीं नहीं टिकती। वसुंधरा सरकार ने हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम किया है। जनता दोबारा चुनने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रतिनिधि ने भाजपा के दावों को झुठलाते हुए कहा कि चार साल में कोई काम नहीं हुआ। सारा काम राजेंद्र पारीक के वक्त होने का दावा किया। 

एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जातिगत समीकरणों पर ज्यादा ध्यान दिया है जो जनता को पसंद नहीं आ रहा। महिलाओं ने कहा कि तेल से लेकर घर तक सब महंगा हो गया है। बच्चों को नौकरी नहीं मिली।


खेती-किसानी से जुड़े लोगों ने कहा कि उन्हें फसल का ठीक भाव नहीं मिल रहा। एक किसान ने कहा कि बोलने के बावजूद, विधायक ने बेमौसम बरसात के बाद हुए नुकसान का जायजा नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed