फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satta Ka Semifinal: Pushkar Assembly seat people issues leaders answers

पुष्कर में पानी के संकट पर नेताओं की जुबां से फूटे बयानों के बुलबुले

Sat, 17 Nov 2018 05:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Satta Ka Semifinal: Pushkar Assembly seat people issues leaders answers
क्या कहती है पुष्कर की जनता? - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा पुष्कर। संवाददाता अभिलाषा पाठक ने लोगों से बात कर यहां के हालात का जायजा लिया। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि पुष्कर में कैसे हैं जमीनी हालात और किसका पलड़ा है भारी। 
विज्ञापन


इस चर्चा में हमारे साथ जुड़े भाजपा से महामंत्री अरुण वैष्णव, पार्षद जयनारायण, पार्षद कमल, किसान नेता घनश्याम और कांग्रेस के जगदीश जगदीश कुलेरिया। 

सेहत के सवाल पर आमने-सामने

भाजपा नेता अरुण वैष्णव ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने 'भामाशाह स्वास्थ्य योजना' के तहत गरीबों को प्राइवेट अस्पतालों में 3 लाख तक के इलाज की व्यवस्था की है। कांग्रेस नेता इस बात पर तुनक गए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "अस्पतालों में महिला चिकित्सकों की भारी कमी है। कई दवाइयों पर पाबंदी लगा दी गई। अस्पताल में 8 डॉक्टर हैं, बच्चों के डॉक्टर के न होने की बात कही। उन्होंने डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप लगाया।"
विज्ञापन

पानी के संकट पर बयानों के बुलबुले

पुष्कर में पीने के पानी का लगातार संकट बना हुआ है। खास तौर पर इस साल इस क्षेत्र में बारिश कम होने से दिक्कत बढ़ी है। भाजपा नेता अरुण वैष्णव ने कहा कि विधानसभा के सभी गांवों में हैंडपंप लगाए गए हैं। बिसलपुर की लाइन से हर पंचायत मुख्यालय को जोड़ा गया है। उन्होंने पानी को बचाने की जरूरत पर जोर दिया। इस पर कांग्रेस के जगदीश कुलेरिया ने कहा कि हमने पीने के पानी की वजह से आंदोलन किए। सड़कों पर मटके फोड़े  तब जाकर कलेक्टर के दखल के बाद ये समस्या सुलझ पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में मुस्लिम को टिकट क्यों नहीं?

इस सवाल पर भाजपा के प्रतिनिधि का कहना था कि पार्टी के अंदर भेदभाव की कोई धारणा नहीं है। पहले भी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने यहां से नसीम अख्तर को टिकट दिया है।


कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सरोवर में सीवरेज का पानी जाने का मुद्दा उछला। भाजपा नेता के मुताबिक समस्या के समाधान के लिए 4 करोड़ रुपये दिए गए थे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से योजना पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed