फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satta Ka Semifinal: Kota public issues politicians answers rajasthan assembly elections

सत्ता का सेमीफाइनल: कोटा की जनता मांगे एयरपोर्ट, इस बार भी वादा भूल जाएंगे नेता?

Mon, 19 Nov 2018 05:28 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
Satta Ka Semifinal: Kota public issues politicians answers rajasthan assembly elections
सत्ता के सेमीफाइनल में क्या कहती है कोटा की जनता? - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा कोटा। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि कोटा की नब्ज क्या कहती है?
विज्ञापन


इस चर्चा में हमारे साथ जुड़े शहर कांग्रेस के महामंत्री रामेश्वर सुकालवा,  यूथ कांग्रेस प्रवक्ता अनिल अरोड़ा, बागी भाजपा नेता और निर्दलीय उम्मीदवार प्राची दीक्षित और स्वर्ण रजत सर्राफा बाजार के अध्यक्ष रमेश सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। एक व्यक्ति ने कहा, "सड़कें पूरी तरह खुदी पड़ी हैं। पानी और राशन की भी समस्या है।"

सर्राफा बाजार के अध्यक्ष ने बताया, "भाजपा सरकार में सर्राफा कारोबारियों के लिए कोई काम नहीं हुआ। बाजारों में पार्किंग की दिक्कत वही पुरानी है। गंदगी की वजह से ग्राहक मार्केट में नहीं आ पाते।"


एयरपोर्ट की मांग

एजुकेशन हब होने की वजह से कोटा में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से उठती रही है। कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि एयरपोर्ट का वादा करके लोगों को बेवकूफ बनाया गया। सरकार के मंत्री तक विधायकों की बात नहीं पहुंचती और मुख्यमंत्री की बात प्रधानमंत्री तक।


गहलोत और पायलट की आपसी खींचतान को लेकर आ रही खबरों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है। विधायक दल ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed