{"_id":"6612aeaae0289e4f85082424","slug":"satta-ka-sangram-satta-ka-sangram-will-be-discussed-in-jhalawar-on-monday-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: झालावाड़ में सोमवार को होगा 'सत्ता का संग्राम', महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: झालावाड़ में सोमवार को होगा 'सत्ता का संग्राम', महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
Sun, 07 Apr 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:03 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल सोमवार को राजस्थान के झालावाड़ शहर पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
झालावाड़ में सत्त का संग्राम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। सोमवार (08 अप्रैल) को झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे: चाय पर चर्चा
स्थान : सुभाष सर्किल बस स्टैंड झालावाड़
स्थानीय संपर्क : जावेद इक़बाल
सुबह 11 बजे: युवाओं से बात
स्थान : राजकीय महाविद्यालय, झालावाड़
स्थानीय संपर्क : जावेद इक़बाल
शाम 5 बजे: राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : गढ़ पैलेस झालावाड़
स्थानीय संपर्क : जावेद इक़बाल
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन