फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: दोपहर एक बजे तक 36.76 प्रतिशत मतदान, हनुमानगढ़ सबसे आगे

Tue, 03 Nov 2026 03:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 03:02 PM IST
खास बातें

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में जिला परिषद के 377 और पंचायत समितियों के 2,119 वार्डों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में करीब 9,094 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
rajasthan panchayat election live third phase voting 27 districts 2496 wards 9094 candidates
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:04 PM, 03-Nov-2026

तालेड़ा में दोपहर 1 बजे तक 31.96% मतदान

तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान जारी
  • दोपहर 1 बजे तक 31.96 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट
  • जिला परिषद के 5 और पंचायत समिति के 25 वार्डों में चुनाव
  • 143 मतदान केंद्रों पर मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग
  • सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चल रही मतदान प्रक्रिया
03:01 PM, 03-Nov-2026

जयपुर की पांच पंचायत समितियों में चाकसू आगे

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में औसतन 36.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 45.89 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि टोंक में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। सुबह दस बजे तक प्रदेश में औसत मतदान 14.89 प्रतिशत था। जिलों के आंकड़ों में हनुमानगढ़ 45.89 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। खैरथल-तिजारा में 46.70 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 46.85 प्रतिशत और बांसवाड़ा में 45.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बीकानेर में 44.01 प्रतिशत और चूरू में 43.22 प्रतिशत वोट पड़े।

जयपुर की पांच पंचायत समितियों में चाकसू आगे

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में दोपहर एक बजे तक औसतन 40.93 प्रतिशत मतदान हुआ। चाकसू में सबसे ज्यादा 40.68 प्रतिशत वोट पड़े। सांगानेर में 43.89 प्रतिशत और माधोराजपुरा में 42.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। फागी में 37.06 प्रतिशत और कोटखावदा में 32.06 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

इन जिलों में मतदान का प्रतिशत ज्यादा

दोपहर एक बजे तक प्रतापगढ़ जिले की दलोट पंचायत समिति में 46.85 प्रतिशत मतदान हुआ। छोटी सादड़ी में 46.66 प्रतिशत वोट पड़े। खैरथल-तिजारा की तिजारा पंचायत समिति में 46.70 प्रतिशत और किशनगढ़ बास में 43.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ जिले की भादरा पंचायत समिति में 46.65 प्रतिशत, हनुमानगढ़ जंक्शन में 45.89 प्रतिशत, नोहर में 45.09 प्रतिशत और पीलीबंगा में 42.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

टोंक और सवाई माधोपुर में मतदान की रफ्तार धीमी

जिला स्तर पर टोंक में 29.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में 30.39 प्रतिशत, बालोतरा में 37.72 प्रतिशत और भरतपुर में 34.60 प्रतिशत मतदान हुआ। टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति में 28.64 प्रतिशत, उनियारा में 29.62 प्रतिशत, देवली में 30.56 प्रतिशत और मालपुरा में 32.35 प्रतिशत वोट पड़े। सवाई माधोपुर की बामनवास पंचायत समिति में 28.94 प्रतिशत और बौंली में 28.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
01:06 PM, 03-Nov-2026

सवाई माधोपुर में अब तक 12 फीसदी मतदान

सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समिति में मतदान चल रहा है। अब तक 12 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। मलारना डूंगर, बौंली,  बामनवास व खंडार पंचायत समिति  में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 
01:01 PM, 03-Nov-2026

बूंदी में दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत मतदान

बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति के 25 वार्डों में मतदान जारी है।  जिला परिषद के 5 वार्डों में मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
12:59 PM, 03-Nov-2026

कोटपुतली बहरोड़ कलेक्टर अपर्णा गुप्ता नीमराणा के रेवाणा मतदान केंद्र पहुंची

 कोटपुतली बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता नीमराणा के रेवाणा मतदान केंद्र पर पहुंची। इसे अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चार पंचायत समितियों में मतदान चल रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 16 प्रतिशत शांतिपूर्ण चल रहा है। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अलग से पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही वीडियोग्राफी की जा रही है। 
11:29 AM, 03-Nov-2026

हनुमानगढ़ जंक्शन में सबसे ज्यादा मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में औसतन 14.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ की हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति 23.71 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही। वहीं, बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में सबसे कम 7.25 प्रतिशत वोट पड़े।

हनुमानगढ़ की पंचायत समितियों में अधिक मतदान

सुबह 10 बजे तक हनुमानगढ़ जंक्शन में 23.71 प्रतिशत, भादरा में 22.08 प्रतिशत, नोहर में 21.49 प्रतिशत और पीलीबंगा में 20.36 प्रतिशत मतदान हुआ। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भी 19.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में सबसे ज्यादा वोटिंग

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में सांगानेर में सबसे ज्यादा 19.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। माधोराजपुरा में 18.99 प्रतिशत, चाकसू में 18.86 प्रतिशत, फागी में 14.66 प्रतिशत और कोटखावदा में 13.97 प्रतिशत वोट पड़े।

छोटी सादड़ी और दलोट में भी अच्छी वोटिंग

सुबह 10 बजे तक प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी पंचायत समिति में 19.92 प्रतिशत और दलोट में 19.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में 19.82 प्रतिशत, सांगानेर में 19.56 प्रतिशत, चूरू की सरदारशहर में 18.93 प्रतिशत और बारां की केलवाड़ा में 18.87 प्रतिशत वोट पड़े।

धोरीमन्ना और पहाड़ी में सबसे कम मतदान

कम मतदान वाले क्षेत्रों में बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति सबसे पीछे रही। यहां सुबह 10 बजे तक सिर्फ 7.25 प्रतिशत वोट पड़े। डीग की पहाड़ी में 7.30 प्रतिशत, बालोतरा की गिड़ा में 10.29 प्रतिशत, सलूम्बर की सेमारी में 10.05 प्रतिशत और उदयपुर की खेरवाड़ा में 10.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 03-Nov-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: बूंदी में मतदान जारी

बूंदी: जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में भी तीसरे चरण के तहत मतदान जारी है। यहां पंचायत समिति के 25 और जिला परिषद के पांच वार्डों में मुकाबला है। सुबह 10 बजे तक 17.29 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। कुल 143 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
10:46 AM, 03-Nov-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: सवाई माधोपुर में मतदान जारी

सवाई माधोपुर: जिले की चार पंचायत समितियों मलारना डूंगर, बौंली, बामनवास और खंडार में तीसरे चरण के तहत मतदान जारी है। अब तक जिले में कुल 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
09:03 AM, 03-Nov-2026

सवाई माधोपुर की चार पंचायत समितियों में वोटिंग



सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर, बौंली, खंडार और बामनवास पंचायत समितियों में मतदान जारी है। यहां पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं। जिला परिषद के 16 और पंचायत समिति के 82 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। सवाई माधोपुर जिले में कुल 4 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 498 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
09:03 AM, 03-Nov-2026

कोटपूतली-बहरोड़ में मतदान शुरू



राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदाता धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed